संगरूर तथा बरनाला में बनाये जायेंगे दलित विद्यार्थियों के लिए सरकारी होस्टल : भगवंत मान

चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (अ.स.) : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान तथा सांसद भगवंत मान संगरूर और बरनाला में दलित विद्यार्थियों के लिए सरकारी होस्टल बनायेंगे।  भगवंत मान ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री थावर चंद गहलोत और राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया से मुलाकात करके दलित विद्यार्थियों और अपाहिज नागरिकों को पेश आ रही चुनौतियों-समस्याओं को भी उठाया। भगवंत मान ने बताया कि सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय ने उन्हें (मान) की मांगों को गंभीरता से लिया और संगरूर और बरनाला ज़िलों में दलित विद्यार्थियों हेतु 2 सरकारी होस्टल बनाने की तज़वीज़ को स्वीकृत कर लिया।