पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार

फिरोज़पुर, 28 अक्तूबर - (कुलबीर सिंह सोढ़ी) - पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कमल शर्मा का आज फिरोज़पुर सिटी के शमशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कमल शर्मा का बीते दिन दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। कमल शर्मा को उनके पुत्र सुसमित शर्मा और बेटी शुबरा ने मुखाग्नि दी। कमल शर्मा के अंतिम संस्कार के मौके पर शहरवासियों के इलावा बीजेपी के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता, जिनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, दिल्ली बीजेपी कार्यालय इंचार्ज महेंद्र पांडे, अरुण सूद, पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद , वी. मुरलीधरन केंद्रीय विदेश राज मंत्री, पंजाब बीजेपी अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व संसदीय सचिव सुखपाल सिंह नन्नू, उमेदर दत्त, पूर्व संसदीय सचिव रविंदर सिंह संधू, पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना, ध्रुव इंचार्ज युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश और राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ  आदि उपस्थित थे।