पानीपत में जीनत अमान का लुक रिलीज़

मुंबई, 10 नवंबर (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान का लुक फिल्म पानीपत में रिलीज कर दिया गया है। जीनत अमान काफी लंबे समय के बाद फिल्म पानीपत से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में वह सकीना बेगम के किरदार में दिखेंगी। आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ से संजय दत्त, कृति सैनन और अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज किए जाने के बाद अब जीनत अमान का लुक भी जारी कर दिया गया है। कहा जा रहा कि इस फिल्म में जीनत अमान का रोल काफी अहम हैं। फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर, सदाशिव राव भाऊ के किरदार में हैं तो वहीं कृति उनकी पत्नी पार्वती बाई के रोल में नजर आएंगी। जबकि संजय दत्त दुर्रानी साम्राज्य के संस्थापक और अफगानिस्तान के शासक अहमद शाह अब्दाली के रोल में दिखेंगे। ‘पानीपत’ 06 दिसंबर को 
रिलीज होगी।