एड्स के प्रति ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता लाएंगी मानुषी

मुंबई, 1 दिसम्बर (एजैंसी) : मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का मानना है कि लोगों को एड्स के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए, खासकर ग्रामीण महिलाओं को इस बारे में जानकारी देना बहुत ज्यादा जरूरी है। मानुषी अब इसी विचार के साथ अपने गैर-लाभकारी संगठन, प्रोजेक्ट शक्ति के साथ भारत के बीस गांवों में ग्रामीण महिलाओं के बीच एड्स जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही हैं। सामुदायिक जागरूकता के माध्यम से एड्स के प्रति लोगों को सही जानकारी देने के उद्देश्य से रविवार को इस पहल की शुरुआत की गई।