करियर की तीसरी फिल्म को साइन किया मानुषी छिल्लर

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की हाल ही में अक्षय कुमार के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म रिलीज हुई है। इस फि ल्म में वह अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आई थीं।  ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। शुरुआत में तो फि ल्म ठीक-ठाक चली, लेकिन बाद में सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शक नहीं मिल रहे थे। इसलिए कई जगहों पर तो शो को कैंसिल करना पड़ा था। हालांकि अब खबर आ रही है मानुषी ने अपने करियर की तीसरी फि ल्म भी साइन कर ली है। यानि पृथ्वीराज के फ्लॉप होने के बाद भी अभिनेत्री के करियर पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है।मानुषी ने अपने करियर की तीसरी फि ल्म साइन की है। ये एक एक्शन एंटरटेनर है। हालांकि अभी फि ल्म को लेकर ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन उन्होंने अपनी पहली फि ल्म के कुछ दिनों बाद ही इस बिग बजट प्रोजेक्ट पर साइन कर दिया है। इस फिल्म में वह किसी नए अवतार में नजर आने वाली हैं।  ये एक महात्वाकांक्षी परियोजना है और निर्माता इसके लिए ऑन स्क्रीन किसी नए चेहरे को कास्ट करना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने मानुषी को कास्ट किया है। कहा जा रहा है कि मानुषी ने दूसरी फि ल्म विक्की कौशल के साथ साइन की है। यशराज फि ल्म इसको प्रोड्यूस करेंगे और इसमें दो बड़े स्टार्स लीड रोल में होंगे।