" 65वीं नैशनल स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप " सूर्य की तरह चमक रहे हैं नए रिकार्ड होल्डर

संगरूर, 14 दिसम्बर(सत्यम्/नरेश गाबा/सुखी राजा): श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समप्रित 65वीं नैशनल स्कूली एथलेटिक्स चैंपियनशिप पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग व स्कूल गेमज़ ऑफ इंडिया की सरप्रस्ती तथा डी.पी.आई. (ए.सि) श्री इन्द्रजीत सिंह की अगुवाई में चल रही चैंपियनशिप अंडर 19 लड़के तथा लड़कियों में लड़कों के 200 मीटर रेस मुकाबलों में कर्नाटका के शशिकानाथ वी अंगद ने 21.54 समय से नया रिकार्ड बनाकर कर्नाटका के विरूपाशपा का 21.74 समय का रिकार्ड तोड़ा तथा गोल्ड मैडम जीता। दूसरे स्थान पर आंधरा प्रदेश के नलूबोथू शनमूंगा तथा तीसरे स्थान पर शिवम वैशनव रहे। 200 मीटर लड़कियों की रेस में केरला की ऐंसी सोजाने ने 24.36 का समय लेकर पहला, कर्नाटका की प्रिया एच. मोहन दूसरे तथा हरियाणा की सोनिया तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के 110 मीटर हरडल्ज़ में महाराष्ट्रा के शिरसे तेजस ने 13.70 का समय लेकर केरला के नसीमुदीन का 14.37 सैकिंड का रिकार्ड तोड़कर पहला स्थान हासिल किया। महाराष्ट्रा के ही खोड़के विकास ने 14.02 से दूसरे नंबर रहकर पिछले रिकार्ड को तोड़ा, तीसरे नंबर पर रहकर केरला के सूर्याजीत आर.के. ने भी 14.14 सैकिंड का समय लेकर पुरानी मीट कर रिकार्ड तोड़ा। लड़कियों के 100 मीटर हरडल में तामिलनाडू की थाबीथा पी.एम.  ने 13.75 का समय लेकर केरला की अर्पना राय का 2017 का सैकिंड का रिकार्ड तोड़कर गोल्ड मैडम अपने हिस्से किया जबकि दूसरे स्थान पर केरला की एन.रोज़ टोमी ने महाराष्ट्रा की चिकोदी शवेता तीसरे स्थान पर रही। पोल वाल्ट लड़कियां में तामिलनाडू की सत्या टी. ने 3.61 मीटर ऊंचा जंप कर केरला की निविया ऐंटनी का 3.60 (2017) मीटर का रिकार्ड तोड़कर पहला स्थान हासिल किया जबकि केरला की बलैसी कुंजूमन ने दूसरा तथा उत्तर प्रदेश की रशमां पटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर हरडलज़ लड़कयिें में केरला की अराथी आर ने 1.03.23 का समय लेकर पहला स्थान, करनार्टका की ज्योतिका ए ने दूसरा, केरला की आदित्या के.टी. ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर हरडलज़ लड़के में केरला के रोहित ए ने 52.65 समय लेकर केरला के ही जबीर एम.पी. का (2015) 53.90 सैकिंड समय का रिकार्ड तोड़कर पहला स्थान, तामिलनाडू के जाईरागुल एम. ने 53.75 समय से दूसरा स्थान तथा गुजरात के मोरी रूचित ने 53.81 समय से तीसरा स्थान हासिल किया। लोंग जंप (लड़कियां) में केरला की ऐंसी सुजान ई ने 6.26 मीटर दूरी की छलांग लगाकर महाराष्ट्रा की रूता पाटकर का (2001) 6.05 मीटर कर रिकार्ड तोड़ा तथा गोल्ड मैडल हासिल किया, दूसरे स्थान पर तामिलनाडू की थाबीथा पी.एम.त था केरला की प्रभावती पी.एस. तीसरे स्थान पर रही। हैमर थ्रो लड़कयिं में दिल्ली की हर्शिता शहरावत ने 61.84 मीटर दूरी पर हैमर फेंक कर अपना ही पुराना 60.38 मीटर का रिकार्ड तोड़कर गोल्ड मैडल हासिल किया, केरला की कैशीया मरईयम बैनी ने दूसरा तथा राजस्थान की भगवती चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 6 किलोमीटर की क्रास कंटरी में महाराष्ट्रा के कर्मवार मात्रे किरन ने 17.06.50 का समय लेकर पहला, जेडे सुशांत ने दूसरा जबकि विद्या भारती के सचिव यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।