अदालत से लौट रहे युवक को मारी गोलियां, गंभीर घायल 

तरनतारन,18 दिसंबर - (हरिन्दर सिंह) - अदालत में तारीख से वापस अपने घर लौट रहे एक युवक को गांव रसूलपुर नहरां के समीप अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को तरनतारन के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां हालत नाजुक होने के कारण उसे अमृतसर में भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल युवक लड़ाई-झगड़े करने का आदी था। फिलहाल पुलिस ने बनती कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी।