पीएम मोदी ने देशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई

नई दिल्ली, 25 दिसंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को आज क्रिसमस की बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, मेरी क्रिसमस, हम बहुत खुशी के साथ ईसा मसीह के श्रेष्ठ विचारों को याद करते हैं। वह सेवा और करुणा के प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों के दुखों को कम करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी शिक्षाएं पूरी दुनिया में लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं।