सरकारी स्कूलों में लगेंगे 8 पीरियड, 40 मिनट की एक क्लास

अजनाला, 01 जनवरी - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - शिक्षा विभाग की ओर से सूबे के सभी माध्यमिक, हाई और सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव कर दिया गया है। इसके अलावा पीरियड का टाइम 40 मिनट कर दिया गया है। जिसके तहत सुबह की सभा प्रातःकाल 10 से 10.20 तक, पहला पीरियड 10.20 से 11 तक, दूसरा पीरियड 11 से 11.40 तक, तीसरा पीरियड 11.40 से 12.20 तक, चौथा पीरियड 12.20 से 1 तक, आधी छुट्टी 1 से 1.20 तक, पांचवां पीरियड 1.20 से 2 तक, छठा पीरियड 2 से 2.40 तक, सातवां पीरियड 2.40 से 3.20 तक और आठवां पीरियड 3.20 से 4 तक होगा।