नववर्ष के पहले ही दिन 4 लाख बच्चों ने लिया जन्म, पहले स्थान पर रहा भारत

नई दिल्ली, 02 जनवरी - संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ के द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, नववर्ष के पहले दिन विश्व भर में करीब 4 लाख बच्चों ने जन्म लिया। केवल भारत में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या 67 हजार के पार रही। आंकड़ों पर गौर करें तो भारत में 1 जनवरी 2020 के दिन कुल 67,385 बच्चों ने जन्म लिया। ये दुनिया के किसी भी देश में पैदा होने वाले बच्चों से ज्यादा संख्या भारत की है। दूसरे नंबर पर चीन जबकि तीसरे नंबर पर नाइजीरिया का स्थान है।