भोगपुर में राष्ट्रीय मार्ग के पुल के नीचे गंदे नाले से मिला अज्ञात शव 

भोगपुर, 05 जनवरी - (कुलदीप सिंह पाबला) - आज भोगपुर पुलिस को शहर के बीचोबीच गुजरते जालंधर-श्री नगर राष्ट्रीय मार्ग पर बने पुल के नीचे गंदे नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। शहर में दिन-प्रतिदिन घटनाओं के बढ़ रहे ग्राफ से शहरवासी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज जीटी रोड के नीचे से गुजरते गंदे नाले से जा रहे राहगीरों को पानी में एक शव तैरता हुआ दिखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना भोगपुर पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से शव को गंदे नाले से बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र करीब 50 साल के करीब है, जिसके सिर और चेहरे पर चोटों से सूजन नज़र आ रही थी। इस संबंधी थाना प्रमुख जरनैल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शव की पहचान के लिए आस-पास के इलाके के लोगों को बुलाया गया, परंतु अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी।