खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़ : जूडो में पंजाब ने 2 रजत व 1 कांस्य पदक जीता

जालन्धर, 11 जनवरी (साबी): खेलो इंडिया यूथ गेमज़  2020 के मुकाबले जोकि गुवाहाटी में करवाए जा रहे हैं। इन खेलों के जूडो मुकाबले में पंजाब ने 2 रजत व 1 कांस्य पदक जीतकर पदक सूची में वृद्धि की। पंजाब जूडो टीम के मैनेजर अमरजीत शास्त्री ने बताया कि शहीद भगत सिंह जूडो सैंटर गुरदासपुर के खिलाड़ी चिराग शर्मा ने 50 किलो वर्ग में कांस्य पदक, पटियाला के जतिन ने 50 किलो वर्ग में रजत पदक, 55 किलो वर्ग में सागर शर्मा गुरदासपुर ने रजत पदक जीतकर गौरवमयी उपलब्धि हासिल की है। गुरदासपुर के चिराग शर्मा ने सागर शर्मा सगे भाई हैं और गरीब मोटसाइकिल मैकेनिक के सुपुत्र हैं और जतिन भी पटियाला के गरीब परिवार से संबंध रखता है। खेलो इंडिया स्कीम में जतिन व सागर शर्मा का चयन हुआ है और इसलिए यह खिलाड़ी 2024 के लिए 10000 रुपए प्रतिमाह खेल छात्रवृत्ति लेने के हकदार हैं। पंजाब के चीफ डी. मिशन करतार सिंह, देव सिंह धालीवाल महासचिव, चरनजीत सिंह भुल्लर पटियाला, सांसद प्रताप सिंह बाजवा अध्यक्ष ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।