खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स हमारे देश की प्रतिभाओं को पहचानने का एक शानदार तरीका : दुती चंद 

 नई दिल्ली, 30 जनवरी (अ.स): भारत की सबसे तेज महिला दुती चंद का मानना है कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भारत को भविष्य के लिए प्रतिभा का पता लगाने में मदद करेगा । प्रतियोगिता का पहला संस्करण 22 फरवरी से 1 मार्च, 2020 तक भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा। पिछले साल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले स्प्रिंटर को लगता है कि अधिकांश खेल प्रतिभाएं स्कूलों और कॉलेजों में मौजूद हैं। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स इस देश में प्रतिभा का पता लगाने का एक शानदार तरीका है। लोग पढ़ाई करते हैं और साथ ही खेलों की तरफ भी ध्यान देते  हैं। इसलिए, अधिकांश प्रतिभाएं स्कूलों और विश्वविद्यालयों में मौजूद हैं। खेल ज्यादातर छात्रों द्वारा खेले जाते हैं। हमें पता चल जाएगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में किसमे कितनी प्रतिभा है। मैं भी इस टूर्नामेंट में भाग लूंगी चंद ने ओडिशा सरकार को खिलाड़ियों का समर्थन करने और खेल में करियर बनाने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया।