गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम केजरीवाल को दी यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती


नई दिल्ली, 31 जनवरी -दिल्ली के कीर्ति नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मैं अरविंद केजरीवाल को यमुना नदी में डुबकी लगाने की चुनौती देता हूं। अगर वह ऐसा करते हैं, तो हम विश्वास करेंगे कि यमुना नदी अब साफ है।”