सोनिया गांधी की तबीयत खराब, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली 02 फरवरी -एएनआइ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत अचानक खराब हो गई जिसके बाद उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उनको क्या तकलीफ है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।