कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत में सुधार, पेट में दिक्कत के चलते अस्पताल में हुईं थीं भर्ती


नई दिल्ली, 04 फरवरी -  कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट में दिक्कत के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चेयरमैन डीएस राणा ने बताया, “पेट में इन्फेक्शन होने की वजह से सोनिया गांधी को 2 फरवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और फिलहाल उनकी तबियत स्थिर बनी हुई है।”