नहीं रहे पूर्व कानून मंत्री और राज्यपाल हंसराज भारद्वाज

नई दिल्ली, 08 मार्च - पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंस राज भारद्वाज का आज निधन हो गया है। हंस राज भारद्वाज 82 साल के थे और कर्नाटक के पूर्व गवर्नर भी थे। यूपीए के कार्यकाल में हंस राज भारद्वाज ने कानून मंत्री के पद पर सबसे लंबा समय बिताया था। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।