नहीं रहे प्रसिद्ध पंजाबी गायक करतार रमला

श्री मुक्तसर साहिब,18 मार्च - (रणजीत सिंह ढिल्लों) - प्रसिद्ध गायक करतार रमला का आज निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनको दिल का दौरा पड़ा, जो जानलेवा साबित हुआ। पंजाबी गायकी के तोर पर उन्होंने काफी नाम  कमाया और कई दशकों से अभी भी करतार रमला अपने चहेते में प्रसिद्ध थे। इस समय परिवार समेत फरीदकोट में रह रहे करतार रमला के निधन की खबर सुनकर उनको चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। वह इस समय 73 वर्ष के थे। वह अपने कई प्रसिद्ध गानों के साथ श्रोताओं के दिल पर राज करते रहे। उनकी मौत के साथ पंजाबी संगीत जगत को बड़ा नुक्सान माना जा रहा है और अलग-अलग कलाकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।