गोवर्धन परिक्रमा पर रोक, सीमाएं सील


मथुरा: 21 मार्च -  राजस्थान सरकार के बाद अब मथुरा प्रशासन ने भी गोवर्धन परिक्रमा पर रोक लगा दी है। सभी सीमाएं सील कर दी गई हैैं। श्रद्धालुओं को भी रोका जा रहा है। इसके अलावा गोवर्धन के प्रमुख दानघाटी, मुकुट मुखारविंद और जतीपुरा मुखारविंद मंदिर में भी श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना पर रोक लगा दी गई है।