स्व. बाबा बलदेव सिंह के कोविड-19 पीड़ित पुत्र की रिपोर्ट आई नैगेटिव

नवांशहर, 04 अप्रैल - (गुरबख्श सिंह महे) - जिले के पहले कोविड-19 पीड़ित स्वर्गीय बाबा बलदेव सिंह के सिविल अस्पताल नवांशहर में इलाज करवा रहे परिवारिक सदस्यों में बलदेव सिंह के पुत्र फतेह सिंह (35) का कल दो सप्ताह बाद लिया गया टैस्ट नैगेटिव आया है। यह जानकारी डिप्टी कमिशनर विनय बबलानी ने दी है।