श्री हजूर साहिब से आए सभी यात्री किये जा रहे हैं क्वारंटाइन

अमृतसर, 28 अप्रैल - (सुरिन्दरपाल सिंह वरपाल) - तरनतारन के गांव सुर सिंह में श्री हजूर साहिब से आए पांच यात्रियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अमृतसर जिले में आए करीब 221 यात्रियों को सरकारी केन्द्रों में एकांतवास किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर स. शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने बताया कि कल तक आए सभी यात्रियों का डॉक्टरी निरीक्षण किया गया था और सभी यात्री ही स्वस्थ पाए गए थे। परन्तु तरनतारन की घटना को गंभीरता के साथ लेते सभी यात्रियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्री ठीक होने के कारण उनको घरों में ही एकांतवास करने की हिदायत की गई थी, परन्तु तरनतारन की घटना के बाद देर शाम सभी यात्रियों को सरकारी केन्द्रों में लाने के आदेश प्राप्त हुए हैं और अब सभी यात्रियों को केवल सरकारी एकांतवास केन्द्रों में ही रखा जायेगा।