बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर पांच तत्व में विलीन


*नहीं पहुंच पाईं बेटी रिद्धिमा

मुंबई , 30 अप्रैल  मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता ऋषि का  अंतिम संस्कार  चंदनवाड़ी के श्मशान घाट में किया गया । लॉकडाउन के चलते अंतिम संस्कार को जल्दी निपटाया गया। श्मशान घाट पर 3 बजे 5 पुजारी सामग्री के साथ पहुंच गए थे। इसके बाद 3.45 पर ऋषि का पार्थिव शरीर वहां पहुंचा। 4.17 पर परिजन क्रिया संपन्न करके बाहर आ गए। अंतिम संस्कार के बाद मरीन लाइंस ब्रिज पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई जिसे हटाने के लिए पुलिस को परेशान होना पड़ा। पुलिस के लगातार अनाउंस करने के बाद भी भीड़ काबू में नहीं आ आई।

नहीं पहुंच पाईं बेटी रिद्धिमा
ऋषि की बेटी रिद्धिमा की चार्टर्ड प्लेन से मुंबई आने के की तैयारी थी लेकिन डीजीसीए से परमिशन नहीं मिली। मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन को देखते हुए आज ही अंतिम संस्कार की परमिशन दी थी। 3 बजे तक अंतिम संस्कार होना था लेकिन रिद्धिमा के नहीं पहुंच पाईं। पुलिस के और इंतजार न कर सकने की दशा में संस्कार शुरू किया गया था। अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद उनका दाह-संस्कार इलेक्ट्रिक मशीन से हुआ। श्मशान के अंदर एक कमरे में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया हुई।