मध्य प्रदेश में सागर के नजदीक मजदूरों को ले जा रहा ट्रक पलटा, 5 की मौत

भोपाल,16 मई - मध्य प्रदेश में फिर एक सड़क दुर्घटना में मजदूरों की मौत हो गयी। सागर जिले में हुई इस दुर्घटना में 5 मजदूरों की मौत जबकि कई मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो महाराष्ट्र से अपने घर लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंच गयी है। राहत और बचाव कार्य जारी है।