इटली से नौजवान की मृतक देह पहुंची गांव  

ओठियां, 09 जून - (गुरविन्दर सिंह छीना) - जिला अमृतसर की तहसील अजनाला के गांव छीना करम सिंह का नौजवान सरताज सिंह पुत्र सतिंदर सिंह का अकेला पुत्र, जोकि इटली में रोज़ी-रोटी कमाने के लिए गया था। बीमार होने के कारण उसकी वहां मौत हो गई थी। उसकी मृतक देह आज गांव पहुंची। जिसके बाद गमगीन माहौल में परिवार द्वारा गांव में संस्कार कर दिया गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि नौजवान अभी कुंवारा था।