सुखबीर बादल द्वारा पार्टी के पदाधिकारियों की पहली सूची का ऐलान

चंडीगढ़, 11 जून - (अजीत ब्यूरो) - शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा पार्टी के पदाधिकारियों की पहली सूची का ऐलान कर दिया गया है। इस सूची के अनुसार, बलविन्दर सिंह भून्दड़ को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि सीनियर उपाध्यक्ष में जत्थेदार तोता सिंह, श्री निर्मल सिंह काहलों, श्री चरणजीत सिंह अटवाल, डॉ. उपिन्दरजीत कौर, प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा, महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, स. शरणजीत सिंह ढिल्लों, श्री जनमेजा सिंह सेखों, श्री आदेश प्रताप सिंह कैरों, श्री नरेश गुजराल, श्री जगमीत सिंह बराड़, श्री प्रकाश चंद गर्ग, श्री हरमनजीत सिंह दिल्ली और श्री हरमेल सिंह टोहड़ा आदि शामिल हैं। इसके साथ ही श्री एन के शर्मा को खजांची नियुक्त किया गया है, जबकि हीरा सिंह गाबड़िया और मनजिन्दर सिंह सिरसा का नाम कोर कमेटी में सदस्यों के तौर पर शामिल किया गया है। गाबड़िया को पार्टी के बीसी विंग का फिर प्रधान नियुक्त किया गया है। सीनियर पार्टी नेता सिकन्दर सिंह मलूका को किसान विंग का प्रधान और पार्टी के कर्मचारी विंग का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इसके इलावा यूथ नेता सरबजीत सिंह साबी को यूथ अकाली दल का महासचिव और पवन कुमार टीनू को पार्टी के एससी विंग का महासचिव नियुक्त किया गया है।