झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने खुद को किया होम क्वारंटाइन 

रांची, 08 जुलाई - झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है, साथ ही उन्होंने सीएमओ के अधिकारियों और कर्मचारियों को होम आइसोलेशन पर जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री राज्य मंत्री मिथलेश ठाकुर के संपर्क में आए थे जो कल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।