भारत-चीन के बीच एलएसी विवाद पर 14 घंटे से ज्यादा तक चली सैन्य वार्ता

नई दिल्ली,15 जुलाई - एलएसी विवाद को लेकर भारत-चीन के बीच 14 घंटे से ज्यादा तक सैन्य वार्ता चली है। 14 जुलाई को सुबह साढ़े 11.30 बजे से शुरू होकर रात 2 बजे के बाद तक वार्ता चली। बताया जा रहा है कि इस दौरान सीमा पर तनाव वाले इलाकों में चीनी सेना के पीछे हटने पर चर्चा हुई। अभी चीनी सेना पैंगॉन्ग इलाके के फिंगर-5 पर डटी है। भारतीय सेना ने अप्रैल से पहले की स्थिति को बहाल करने की मांग की है।