राष्ट्रपति द्वारा तीन राज्यों में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री रवाना 

नई दिल्ली, 24 जुलाई - दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में असम, बिहार और उत्तर प्रदेश में बाढ़ और कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए रेड क्रॉस राहत सामग्री को रवाना किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद रहें।