फाजिल्का ज़िले में 9 बी.एस.एफ. जवानों सहित 22 ओर नए कोरोना मामलों की पुष्टि 


फाजिल्का, 24 जुलाई (प्रदीप कुमार)- फाजिल्का ज़िले में 9 बी.एस.एफ. जवानों सहित 22 ओर नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं, जिनमें 10 फाजिल्का, 9 अबोहर, 5 जलालाबाद के केस हैं, जानकारी देते  हुए फाजिल्का ज़िले के सिवल सर्जन डा. सी.एम. कटारिया ने बताया कि इनमें से 16 पुरुष व 6 महिला शामिल हैं, यह नए कोरोना पॉजिटिव मामले फाजिल्का की एम.सी.कालोनी, केनाल कालोनी, विजय कालोनी, गाँव चूड़ी वाला और 3 केस बी.एस.एफ. आदि के है , अबोहर में 6 केस बी.एस.एफ., 1 केस धर्म नगरी, 1 केस चुंगी और 1 केस गाँव हरिपुरा से सामने आया है और जलालाबाद में गांधी नगर,अग्रवाल कालोनी, 1 केस हलिम वाला और 2 केस गाँव महोकम अरिया से सामने आए हैं।