कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन जारी 

नई दिल्ली, 27 जुलाई - राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस का पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। राज्यपाल कलराज मिश्र के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राज्य कांग्रेस प्रमुख केएस अलागिरी शामिल ने अपने राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ और संविधान बचाओ' अभियान के तहत चेन्नई में राज्यपाल के कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया।