फाजिल्का में 9 वर्षीय बच्ची सहित 14 कोरोना मामलों की पुष्टि

फाजिल्का, 03 अगस्त - (प्रदीप कुमार) - फाजिल्का जिले में एक 9 वर्षीय बच्ची सहित 14 और नए कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हुई है। जानकारी देते हुए फाजिल्का जिले के सिविल सर्जन डॉ. सीएम कटारिया ने बताया कि आज आए नए कोरोना पॉजिटिव मामलों में 9 महिला व 5 पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन मामलों में फाजिल्का के 6 केस और जलालाबाद के 7 केस हैं। वहीं उन्होंने बताया कि फाजिल्का की बस्ती हजूर सिंह में 1 केस, शक्ति नगर में 2 केस, फिरनी रोड पर 2 केस सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि जलालाबाद के 2 केस अग्रवाल कॉलोनी, गणेश नगर में 2 केस सामने आए। इसके इलावा एक केस चक्क धमाल के में सामने आया है। उन्होंने बताया कि फाजिल्का जिले के 2 केस फिरोज़पुर से सामने आए हैं, जोकि जलालाबाद के साथ संबंधित है। उन्होंने बताया कि इन नए मामलों में 9 वर्षीय बच्ची से लेकर 65 वर्ष तक की उम्र के व्यक्ति शामिल है। उन्होंने बताया इन मामलों के साथ जिले में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 114 हो गई है। उन्होंने बताया कि इन लोगो को अस्पताल में आईसोलेट किया जा रहा है।