भूस्खलन की वजह से कैलाश-मानसरोवर यात्रा मार्ग दो स्थानों पर बंद

देहरादून, 10 अगस्त - उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में कैलाश-मानसरोवर यात्रा मार्ग लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण दो स्थानों पर बंद हो गया है।