फाजिल्का ज़िले में 43 ओर कोरोना संक्रमित मामले आए सामने 

 

फाजिल्का, 30 अगस्त (प्रदीप कुमार)- फाजिल्का ज़िले में दिनों दिन कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है और आए दिन कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। फाजिल्का ज़िले में आज 43 ओर नए कोरोना  संक्रमित मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार इन मामलों में फाजिल्का के 10 केस, अबोहर के 22 केस, जलालाबाद के 6 मामलों के इलावा 5 केस दूसरे जिलों के साथ सबंधित हैं।