रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई


नई दिल्ली, 07 सितंबर  रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रिया ने आरोप लगाया कि उन्होंने सुशांत के लिए फर्जी मेडिकल प्रेस्क्रिप्शन भेजे थे। रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस से सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और डॉ. तरुण कुमार (RML अस्पताल दिल्ली) के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रियंका ने डॉ. तरुण की सुझाई दवाओं को देने को कहा था। इन दवाओं को टेलीमेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइन में देना मना है।