झारखंड सीएम ने रिम्स में भर्ती लालू यादव से की मुलाकात


नई दिल्ली, 12 सितंबर  झारखंड के सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि इस महामारी के संकट में उनका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी बिहार चुनाव साथ में लड़ने की तैयारी जारी है।