प्लाट के निर्माण को लेकर चली गोली, दो भाइयों समेत तीन घायल 

जलालाबाद, 13 सितम्बर - (करण चुचरा) - फाजिल्का के थाना सिटी जलालाबाद के नज़दीक रविवार सुबह खाली प्लाट पर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गोली चलने और तेजधार हथियारों के हमले में दो भाई घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के भी घायल होने का समाचार है। घायलों को इलाज के लिए जलालाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और हमलावर फरार बताए जा रहे हैं। घायलों में बलविन्दर सिंह और जोगिन्द्र पुत्र कृपाल सिंह निवासी जलालाबाद और दूसरे पक्ष के कश्मीर सिंह शामिल हैं।