मणिपुर में एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की

नई दिल्ली 10 नवंबर देशभर में सभी की निगाहें 11 राज्यों में कराए गए उप-चुनाव के नतीजों पर बनी हुई है। मणिपुर में पांच सीटों पर कराए गए उप-चुनाव में भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज कर ली है साथ ही अन्य तीनों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। उधर, कर्नाटक में 2 सीटों पर कराए गए उपचुनाव में भी भाजपा आगे चल रही है। कर्नाटक में सीएम आवास पर जश्न मनाया जा रहा है।