रेलवे स्टेशन गहरी मंडी (जंडियाला गुरू) में किसानों का चल रहा धरना 62वें दिन भी जारी

जंडियाला गुरू (अमृतसर), 24 नवंबर (रणजीत सिंह जोसन) - जंडियाला गुरू के नज़दीक रेलवे ट्रैक गहरी मंडी में किसान नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए डिप्टी कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह खैहरा, एसएसपी अमृतसर देहात ध्रुव दाहिया, एसडीएम अमृतसर 1 विकास हीरा और अन्य उच्च अधिकारी पहुंचे। जिन्होंने किसान मजदूर संघर्ष समिति के राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू के साथ रेलवे ट्रैक खाली करने संबंधी बातचीत की गई, परंतु बातचीत सिरे नहीं चढ़ी। इसी को लेकर किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के नेतृत्व में किसानों - मज़दूरों द्वारा जंडियाला गुरू नज़दीक रेलवे स्टेशन गहरी मंडी में चल रहा धरना आज 62वें दिन किसान मज़दूर संघर्ष समिति के राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू के नेतृत्व में निरंतर जारी है। किसानों की तरफ से कॉर्पोरेट घरानों और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की गई और किसान ऑर्डिनेंस को रद्द करने की मांग की गई। आज सुबह-सुबह किसान मज़दूर संघर्ष समिति के राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू के नेतृत्व में फिर किसान रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठ गए। जिसके उपरांत बड़ी तादाद में पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया।