विदेश में किसानों के समर्थन में बड़ी तादाद में एकत्रित होकर पहुंचने लगी नई पीढ़ी

वीनस (इटली), 14 दिसंबर - (हरदीप सिंह कंग) - किसानों-मज़दूरों के समर्थन के हित में विदेशों में होने वाले प्रदर्शन में भारतीय मूल की नई पीढ़ी भी बढ़-चढ़कर पहुंचने लगी है। बीते दिन वेरोना में हुए धरने में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जहां कि अनेक लड़के-लड़कियां, महिलाएं और बच्चे इस प्रदर्शन का हिस्सा बने। नई पीढ़ी में जहां किसानों के भविष्य को लेकर चिंता दिखाई दे रही है, वहीं अपने समर्थन की खातिर आवाज़ बुलंद करने का जुनून भी दिख रहा है।