आज लोगों का विश्वास मोदी सरकार के प्रति बढ़ा है - नायब सिंह सैनी

करनाल, 30 अप्रैल - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की 10 लोकसभा की सीटें नरेंद्र मोदी को देकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी। आज लोगों का विश्वास मोदी सरकार के प्रति बढ़ा है। लगातार नरेंद्र मोदी देश को ईमानदारी से आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। इसका परिणाम है कि देश और प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार से खुश है।"