लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश की सभी सीटें भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी- भूपेन्द्र सिंह चौधरी

लखनऊ, 17 मई - उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय अभियान जारी है। चार चरणों के चुनाव में बहुमत से ज्यादा सीटें लोकसभा में भाजपा-NDA को मिल चुकी हैं...लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश की सभी सीटें भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी...हमने अपना पूरा रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच में रखा है।