विवाह के बंधन में बंधे भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह

जालंधर, 16 दिसंबर - (साबी) - भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह आज विवाह के बंधन में बंध गए। उनका विवाह मलेशिया की रहने वाली इली के साथ हुआ। मनप्रीत और इली का आनंद कारज गुरू तेग बहादुर नगर के गुरूद्वारे में हुआ है। उनका विवाह समागम बहुत ही सादा और प्रभावशाली था और इस समागम में उनके नज़दीकी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए।