लंगर छकते समय कार की फेट लगने से महिला मज़दूर नेता की मौत

मानसा, 28 दिसंबर - (गुरचेत सिंह फत्तेवालिया) - दिल्ली धरने से वापस लौटते समय फतेहाबाद में लंगर छकते समय कार की फेट लगने के कारण महिला मज़दूर नेता की मौत हो गई। मृतका नेता की पहचान 72 वर्षीय मलकीत कौर के रूप में हुई है और वह मानसा की रहने वाली थी। उसके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा था।