पंजाब के स्कूलों में फिर लौटी रौनक, बच्चों में दिखा भारी उत्साह 

अमृतसर /अजनाला, 7 जनवरी - (राजेश शर्मा, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - पंजाब सरकार के आदेश के बाद शिक्षा विभाग की तरफ से आज 5वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोल दिया गया है। इस दौरान स्कूल प्रबंधकों द्वारा कोरोना महामारी के चलते पुख्ता इंतज़ाम किये गए हैं। सरकार द्वारा स्कूलों का समय 10 बजे से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।