त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास के वाहन पर हमला

नई दिल्ली,17 जनवरी - त्रिपुरा में सिपाहीजला जिले के बिसालघर इलाके में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास के वाहन पर कथित रूप से हमला किया गया। जिसके बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इसके विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को 12 घंटे के राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।