कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित 

नई दिल्ली, 31 जनवरी - कांग्रेस पार्टी की कमान एक बार फिर सोनिया गांधी के हाथों से राहुल गांधी के पास जा सकती है। दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। हालांकि 22 जनवरी को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया था कि नए अध्यक्ष का चुनाव अब पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों के बाद जून 2021 में होगा।