मध्य प्रदेश बस हादसे में 30 लोगों की मौत, मृतकों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान

भोपाल, 16 फरवरी - मध्य प्रदेश में आज सुबह सीधी से सतना जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बाणसागर की नहर में यात्रियों से भरी बस गिर गई। इस दुर्घटना में अब तक 30 लोगों की मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त बस में 60 लोग में सवार थे। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।