संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा 23 मार्च को खटकड़ कलां में विशाल कांफ्रेंस करने का ऐलान

बंगा, 13 मार्च - (जसबीर सिंह नूरपुरी) - संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहीदी दिवस पर 23 मार्च को खटकड़ कलां में विशाल कांफ्रेंस की जायेगी। जिसको संयुक्त किसान मोर्चे के नेता संबोधन करेंगे। यह फैसला आज खटकड़ कलां में संयुक्त किसान मोर्चा जिला शहीद भगत सिंह नगर की मीटिंग में किया गया। इस मीटिंग में किसान मोर्चे में शामिल सभी किसान संगठनों ने शिरकत की।