पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने वीडियो कॉल के द्वारा जाना अपने पुत्र सुखबीर का हालचाल

अबोहर, 20 मार्च - (सुखजिन्दर सिंह ढिल्लों, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल का आज उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री स: प्रकाश सिंह बादल ने वीडियो कॉल के द्वारा हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सुखबीर बादल के तंदरुस्त होने की कामना करते हुए उनको आशीर्वाद भी दिया। उल्लेखनीय है कि सुखबीर सिंह बादल गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।