पूर्व मुख्यमंत्री बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर

मुक्तसर(पंजाब),18 सितंबर - पंजाब में कृषि बिल के खिलाफ किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते एक किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की कोठी के सामने धरने में बैठे एक किसान ने जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। किसान की पहचान प्रीतम सिंह (55) निवासी गांव अक्कांवली जिला मानसा के तौर पर हुई है।